{"_id":"6a6d0a6ad613a30a350c7143","slug":"devotees-crafted-seven-lakh-parthiv-shivlings-at-chandi-mandir-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160510-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने बनाए सात लाख पार्थिव शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने बनाए सात लाख पार्थिव शिवलिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। श्रावण मास में शहर का वातावरण शिवमय हो रहा है। चंडी मंदिर प्रांगण में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के शुभारंभ हो गया है। वहीं, शहर के थानेश्वर मंदिर में भी श्रद्धाभाव से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरू हो गया है।
चंडीमंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय कर जप करते हुए पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और दोपहर में वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर विधि विधान के साथ जल, चावल, बेलपत्र अर्पित करते हुए महारुद्राभिषेक किया। इधर, घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर में शिवलिंग निर्माण भक्ति भाव के साथ हो रहा है। थानेश्वर मंदिर में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शिवलिंग निर्माण व पूजन का आयोजन हो रहा है। पं. सीताराम पुरोहित ने पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन कराकर रुद्राभिषेक कियाा।
000000000000
फोटो-36
यज्ञ, दान व तप सत्कर्मों को कभी न छोड़ें : स्वामी चंद्रेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चंडीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि ने कहा कि यज्ञ,दान व तप इन तीन सत्कर्मों को कदापि नहीं छोड़ना चाहिए, ये मनुष्यों को पवित्र व पावन बनाने वाले हैं। श्रद्धा एवं सामर्थ्य से दान के सत्य स्वरूप को जानकर किया गया दान लोक-परलोक दोनों में ही कल्याण करने वाला होता है। वह शुक्रवार को चंडीपीठ धाम पर शिवपुराण का वर्णन कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए, इसका बड़ा महत्व है। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती हैं। बताया कि दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता हैं। हमारे शास्त्रों में धन की सबसे अच्छी गति दान है। अगर हम दान न देकर उसका भोग करेंगे तो आवश्यक-अनावश्यक कर्मों में व्यय होगा।