{"_id":"621bcb6a8e9a903be1648689","slug":"devi-statue-was-broken-by-breaking-the-lock-of-the-temple-tension-in-the-village-lalitpur-news-jhs2158176198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का ताला तोड़कर देवी प्रतिमा को किया खंडित, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का ताला तोड़कर देवी प्रतिमा को किया खंडित, गांव में तनाव
विज्ञापन
ललितपुर/जाखलौन। कस्बा जाखलौन में शनिवार देर रात को हरसिद्घि माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा को तोड़कर खंडित कर दिया गया। जबकि प्रतिमा का मुुकुट, चांदी का छत्र, दान पेटी पूरी तरह सुरक्षित है। मंदिर में देवी प्रतिमा के खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही गांवों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए बाजार भी बंद करा दिया गया। सूूचना पर डीएम, एसपी, एएसपी, सीओ समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। डीएम, एसएसपी ने मंदिर में निरीक्षण किया और डॉग स्क्वॉयड बुलाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा स्थित हरसिद्घि मंदिर में प्राचीन देवी प्रतिमा स्थापित है। जहां पूरे गांव के लोग मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर कस्बे में आस्था का मुख्य केंद्र है। शनिवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह मंदिर में पूजा, अर्चना और आरती के बाद ताला लगाकर घर चले गए। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह पांच बजे जब पुजारी अपने नियमित समय पर साफ-सफाई के लिए मंदिर पहुंचे, तो देवी मंदिर के ताले टूटे पड़े थे और मंदिर का चैनल खुला हुआ था। जिस पर पुजारी ने तत्काल मंदिर में जाकर देखा तो देवी प्रतिमा के बांयी ओर के तीन हाथ टूटे थे। जबकि देवी प्रतिमा का मुकुट, चांदी का छत्र और अन्य आभूषण एवं दान पेटिका अपने स्थान पर थे।
यह देख तत्काल पुजारी ने मंदिर के संरक्षक प्रवेंद्र सिंह बुंदेला को इसकी जानकारी दी। इधर, जानकारी लगते हुए पूरे गांव के लोग मंदिर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर थाना जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होने पर जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, सीओ सिटी फूूलचंद मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के प्रतिष्ठित लोगों से बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया गया। मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुजारी विष्णु प्रसाद द्विवेदी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कस्बावासियों ने लगाया जाम, किया बाजार बंद
मंदिर की देवी प्रतिमा को खंडित करने के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पहले हरदौल के चबूतरे पर बैठक की और फिर जाखलौन धौर्रा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम, एसपी, एएसपी व अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और दो दिन में आरोपियों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई किए जाने और नई देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराए जाने का आश्वासन भी दिया। जिस पर लोगों ने जाम खोल दिया।