फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Development works in Gram Panchayat Arjun Khiriya fall victim to neglect; residents distressed.

Lalitpur News: अनदेखी की भेंट चढ़े ग्राम पंचायत अर्जुन खिरिया में विकास कार्य, लोग परेशान

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Development works in Gram Panchayat Arjun Khiriya fall victim to neglect; residents distressed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुन खिरिया में मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां पर सड़क, नाली व पानी तक की सुविधा नहीं हो सकी है। यही नहीं युवाओं के लिए बना खेल मैदान भी अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां कंटीली झाड़ियां उग आने से खेलना तक मुश्किल हो गया है। आरआरसी का संचालन तक नहीं हो सका है। पुस्तकालय का निर्माण तक नहीं किया गया है। कई गलियों में दूषित पानी की निकासी के लिए नाली का अभाव बना हुआ है। इससे बारिश में रास्तों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में निकासी तक मुश्किल हो जाती है। वहीं अब भी पत्थर खड़ंजा की सड़क है, जो वर्तमान में भी कई जगह अधूरी बनी हुई है। इससे सुरक्षित निकलना तक दुश्वार हो जाता है।
---
जर्जर हालत में हैं श्मशान घाट
ग्राम पंचायत में विकास तो दूर श्मशान घाट तक जर्जर बना हुआ है। यहां पर सफाई का कार्य तक ठीक से नहीं किया जा रहा है। चारों ओर गंदगी व कचरा पड़ा हुआ है। यही नहीं कटीली झाड़ियों से सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी अब तक जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

---
गहराया पेयजल संकट
ग्राम पंचायत में पानी के लिए हर घर नल जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाई गई है। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नलों के कनेक्शन किए गए हैं। लेकिन, अब तक पूरे गांव को पानी नहीं मिल सका है। सीमित क्षेत्र में पानी मिल रहा है, प्रेशर न होने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप मात्र ही सहारा बने हुए हैं। इसमें भी अधिकांश खराब बने रहते हैं। इससे पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 14
कैप्सन- पृथ्वी अहिरवार
ग्राम पंचायत में मनमाने तरीके से कार्य कराए जाते हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के बाद भी हैंडपंप तक ठीक न हीं कराए जा रहे हैं। शिकायत के बाद ठीक किए जा रहे हैं।

- पृथ्वी अहिरवार।
---
फोटो- 15
कैप्सन- प्रभान यादव
ग्राम में अब भी कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। चारागाह की जमीन पर कब्जा नहीं हटाया गया है। बारिश का मौसम आ गया है। अब विकास कार्य होने में परेशानी होगी।
- प्रभान यादव ।

---
ग्राम पंचायत में कार्यकाल में विकास कार्य कराए गए हैं, बढ़ाए गए कार्यकाल में सभी अधूरे पड़े कार्याें को पूरा कराया जाएगा।
- ओम प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान, अर्जुन खिरिया।
---
अधूरे कार्यों को छह माह में पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।
- निखिल मित्तल, ग्राम विकास अधिकारी, मड़ावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed