फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Development work will be done on the land of the Defense Department in the city

Lalitpur News: शहर में रक्षा विभाग की भूमि पर होंगे विकास कार्य

Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done on the land of the Defense Department in the city
208 एकड़ की भूमि कई टुकड़ों में होने के कारण नगर विकास में आ रही बाधा
विज्ञापन

भूमि का मूल्यांकन कर कीमत तय करने के लिए जिला प्रशासन ने विभाग से किया पत्राचार, सहमति बनाने की कवायद तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में कई स्थानों पर रक्षा विभाग की भूमि उपलब्ध है। विभाग को इस भूमि की कीमत देने और दूसरी जगह भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। शहरी विकास में रोड़ा बन रही इस भूमि को आवास विकास को सुपुर्द कर यहां पर विकास कार्य कराने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू की है। इसके लिए रक्षा विभाग को मूल्यांकन करने के लिए पत्राचार किया गया है।
शहर में 208 एकड़ की भूमि कई टुकड़ों में होने के कारण नगर विकास में बाधा बन रही हैं। जिला प्रशासन ने इस भूमि को लेने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। रक्षा विभाग को इस भूमि की कीमत व इसके बदले अन्य जगह पर जमीन देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की पहल पर आवास विकास निगम के सचिव और उनकी तकनीकी टीम ने इस भूमि का निरीक्षण किया था। यह भूमि प्रशासन को देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे यहां पर आवासीय और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण कर शहर का विकास हो सके। अगर रक्षा विभाग की ओर से निर्धारित मूल्य पर आवास विकास निगम भूमि लेने पर सहमत होता है तो शहर ही तस्वीर कुछ अलग ही दिखाई देगी। हालांकि, अभी तक रक्षा विभाग से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर यह है भूमि
शहर में यह भूमि इलाइट चौराहे, बस स्टैंड के पास, मेडिकल कॉलेज के पास, एसपी कार्यालय के सामने, एसपी आवास के समीप, गल्ला मंडी के पास स्थित है।

वर्जन
शहर में कई जगहों पर रक्षा विभाग की भूमि है। इसे आवास विभाग निगम को सुपुर्द करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसकी कीमत निर्धारण के लिए रक्षा विभाग को पत्राचार किया गया है। उनके जवाब आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed