{"_id":"6668d835dee5558f88043117","slug":"development-work-at-gram-panchayat-level-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-116045-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में लाएं तेजी: सदर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में लाएं तेजी: सदर विधायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पंचायती राज व ग्राम विकास के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम व क्षेत्र पंचायतों के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जब तक क्षतिग्रस्त सड़काें की मरम्मत न हो जाए तब तक कार्यदायी संस्था को एनओसी न देने के लिए चेताया।
विधायक ने सीडीओ, डीपीआरओ, डीसी मनरेगा, बीडीओ, सहायक पंचायत अधिकारी के साथ बैठक में विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और बरसात के पहले नाले, नाली व तालाब सफाई के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण इलाकों में हर घर जल योजना के तहत जो सड़कें खोदी गई हैं, जब तक ठेकेदार उनकी मरम्मत पूर्ण न कर दें, तब तक उनकी एनओसी जारी न की जाए। जिला पंचायत अधिकारी प्रत्येक गांव में नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएं और जन हितकारी सुविधाओं का लाभ पात्रों को दिलाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास वितरण में धांधली माफ नहीं की जाएगी। अपात्रों के आवास निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को दिया जाए। कहा कि कई गांवों में भ्रमण के दौरान देखने में आया है कि पात्र व्यक्तियों को आवास नहीं मिल पाए, जबकि अपात्र आवास योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। अपात्रों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी कर उनसे रिकवरी की जाए। इस दौरान सीडीओ केके पांडे, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह मौजूद रहे।