फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Development will gain momentum; the Zila Panchayat will execute the work.

Lalitpur News: विकास को मिलेगी रफ्तार, जिला पंचायत कराएगा कार्य

Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Development will gain momentum; the Zila Panchayat will execute the work.
ललितपुर। जनपद में थमे विकास कार्यों को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। शासन ने जिला पंचायत व ग्राम पंचायत की गाइडलाइन जारी कर दी है। इससे अब स्वीकृत पड़े कार्यों के टेंडर प्रक्रिया के साथ कार्य शुरू होंगे। साथ ही सामान्य व रुटीन कार्य कर सकेंगे। आवश्यक कार्य के लिए कार्ययोजना को जिलाधिकारी के माध्यम से मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। इसी तरह क्षेत्र पंचायत की नई आवश्यक कार्य जिलाधिकारी की अनुमति के बाद किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त हो गया था। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन को ही प्रशासक नामित किया गया था। लेकिन, गाइइ लाइन जारी न होने से विकास कार्य थम गए थे। इनमें कई कार्य नहीं हो पा रहे थे। साथ ही आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

अब गाइड लाइन जारी होने से विकास कार्यों कराने का रास्ता साफ हो गया है। अब जिला पंचायत में प्रशासकों नामित होने से पूर्व के स्वीकृत,अनुमोदित दैनिक,निर्माणाधीन, अथवा पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक व तकनीकी मूल्यांकन कर भुगतान कर सकेंगी। प्रशासक जिला पंचायतों के कर्मियों का वेतन जारी कर सकेंगे। साथ ही पहले की तरह रूटीन कार्य कर सकेंगे। प्रशासक पूर्व के बोर्ड के अनुमोदित कार्य की निविदा/निर्माण कार्यवाही जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर सकेंगे। वहीं इसी तरह क्षेत्र पंचायत भी सामान्य व रुटीन कार्य कर सकेंगी। साथ ही आवश्यकता पर अनिवार्य कार्य को जिलाधिकारी की अनुमति से कर सकेंगे। इससे अब जिले के थमे विकास कार्य शुरू होंगे। लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अब शासन से गाइडलाइन जारी हो गई है। इससे विकास कार्यों को अधिक प्रगति मिलेगी। लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- कैलाशनारायण निरंजन, अध्यक्ष, जिला पंचायत ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed