{"_id":"61f57a74baf8a11a2535938d","slug":"details-of-property-worth-crores-in-the-nomination-of-the-minister-of-state-lalitpur-news-jhs213993254","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के नामांकन में करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के नामांकन में करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपनेे नामांकन फार्म में करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा दिया है, जिसमें हाथ में नकदी 1,30, 500 रुपये, बैंक खातों में दो लाख 58 हजार 60 रुपया बताया है। वहीं कंपनी व शेयरों की रकम 65 लाख रुपये, एलआईसी में जमा राशि 5, 28, 440 रुपये, ऋण की राशि 51 लाख रुपये, वाहनों में एक स्कॉर्पियो (13.26 लाख), जीप (4.65 लाख), टैंकर टाटा (9.30 लाख), 120 ग्राम सोना (5.50 लाख) का कुल संपत्ति की रकम 1,88,37,300 रुपये बताई है।
वहीं पत्नी के पास नकदी 81,500 रुपये, बैंक खाता में राशि पचास हजार पांच सौ रुपये, कंपनी, शेयरों की राशि 89 लाख रुपये, बीमा पॉलिसी, बचत 10,28 440 रुपये, ऋण 18 लाख रुपये, सोना 200 ग्राम, कुल राशि 1,28,10, 440 रुपये बताई है। राज्यमंत्री के नाम नगर पालिका हद बाहर कुल करीब 13 एकड़ और उनकी पत्नी के नाम ग्राम चंदेरा में पांच एकड़ जमीन है। उनकी कुल जमीनी संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब चार करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम जमीन की संपत्तियों का बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपये आंका है।
इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम मोहल्ला हरदीला, मसौराकलां में करीब एक करोड़ 82 लाख रुपये की जमीन, मोहल्ला हरदीला में एक पेट्रोल पंप समेेत कुल करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं राज्यमंत्री के नाम ग्राम चंदेरा में 0.80 एकड़ जमीन पर पेट्रोल पंप, अलग से 0.80 एकड़ जमीन समेत जमीन की कुल बाजार की मूल्य के अनुसार राशि एक करोड़ 74 लाख रुपये है। जबकि महरौनी में ग्राम किसरदा में एक आवासीय मकान है, जबकि अन्य प्लाट आदि संपत्ति की कुल बाजार का मूल्य करीब एक करोड़ है।