फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Despite spending Rs 2.87 crore, tourism facilities are not available in Karakraval.

Lalitpur News: 2.87 करोड़ रुपये करकरावल में खर्च होने के बाद नहीं मिल रही पर्यटन सुविधाएं

Fri, 20 Feb 2026 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Despite spending Rs 2.87 crore, tourism facilities are not available in Karakraval.
- शासन ने कैंटीन संचालन के लिए बार फिर शुरू की निविदा प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बेतवा नदी पर ग्राम बादरौन के पास करकरावल जलप्रपात पर हाल ही में पर्यटन विकास योजना के तहत 2.87 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन वहां पर कैंटीन संचालन व अन्य ठेकों के लिए कोई एजेंसी आगे नहीं आई है। ऐसे में वहां पर लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम बादरौन के समीप स्थित बेतवा नदी का जलप्रपात है, जहां पर बेतवा नदी का पानी ऊंची चट्टानों से गिरकर नीचे गिरता है, जिससे करकल ध्वनि होती है। इस स्थान को करकरावल के नाम से जाना जाता है। इसे ईको टूरिज्म में पर्यटन विभाग ने चिह्नित किया था, जिसके तहत यहां पर विकास कार्य कराए गए। यहां पर शासन ने पर्यटन विकास के लिए 2.87 करोड़ रुपये निर्गत किए थे। इस धनराशि से यहां पर कैंटीन निर्माण कराया, साथ ही पर्यटकों को बैठने के लिए झोपड़ी व सीमेंट कुर्सियां निर्मित कराई गईं। इसके साथ ही यहां पर वॉच टॉवर का निर्माण कराया गया। वर्तमान में पर्यटन विभाग ने यहां पर कैंटीन संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए, लेकिन किसी भी ठेकेदार ने रूचि नहीं दिखाई है। अब पर्यटन विभाग ने एक बार फिर कैंटीन संचालन के लिए टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

---------------------
पहुंच मार्ग सुगम न होने से पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे आसानी से
करकरावल तक पहुंचने के लिए वन मार्ग से जाना होता है, जो काफी खराब है। हालांकि पर्यटन विभाग ने इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए धनराशि भी आवंटन की थी। लेकिन पर्यावरण विभाग की अनुमति न मिलने के कारण यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
यहां पर पर्यटन विकास कार्य पूर्ण हो चुका है, शासन स्तर से एक बार फिर कैंटीन संचालन के निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed