फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Despite approval, electric buses could not be operated on the Jhansi-Lalitpur route.

Lalitpur News: स्वीकृति के बाद भी झांसी-ललितपुर मार्ग पर शुरू नहीं हो सका इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Despite approval, electric buses could not be operated on the Jhansi-Lalitpur route.
- छह माह से अधिक समय बीता, 16 बसों का होना था संचालन, महज एक ही चली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए झांसी-ललितपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस चलाईं जाना थी। परिवहन निगम के प्रस्ताव पर शासन ने 16 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को स्वीकृति दी थी। लेकिन, छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में महज एक ही बस चल रही है, जिसके एवज में दूसरी डीजल बस के फेरे कम कर दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर में परेशानी हो रही है।
जिले में झांसी-ललितपुर रूट में मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा आता है। इससे रोडवेज को परमिट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में वर्तमान में महज पांच रोडवेज बसों का संचालन हो पा रहा है। बसों की संख्या न बढ़ने से परेशानी बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों ने प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने परमिट की समस्या को दूर करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां की थी। यहां पर 16 बसों के संचालन का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इस पर मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई थी। लेकिन, पांच माह बीतने के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में महज एक ही बस चल रही है। 15 बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक इलेक्ट्रिक चली तो बंद हो गई डीजल बस
इलेक्ट्रिक बस के संचालन को परमिट की आवश्यकता नहीं थी। ऐसे में विभाग को मिली एक इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरु किया था। लेकिन, इस इलेक्ट्रिक बस के एवज में एक डीजल बस का फेरा कम कर दिया। इससे स्थिति जस की तस रही। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
---
डिपो में एक इलेक्ट्रिक बस प्राप्त हुई थी, जिसका संचालन शुरू कर दिया है। शेष बसें मिलने पर संचालित कराई जाएंगी।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed