फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Descendants of Mata Shabari will welcome Shri Ram by singing auspicious songs

Lalitpur News: मंगल गीत गाकर श्रीराम का स्वागत करेंगे माता शबरी के वंशज

Sun, 21 Jan 2024 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Descendants of Mata Shabari will welcome Shri Ram by singing auspicious songs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माता शबरी के वंशज भी खासे उत्साहित हैं। उन्हें 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। अपने आराध्य श्री राम का स्वागत करने के लिए वे काफी आतुर दिखाई दे रहे हैं। बोले, घर को फूलों से सजाकर और दीपक जलाकर रामलला का स्वागत करेंगे।
सहरिया समुदाय के लोग अपने आपको माता शबरी का वंशज बताते हैं। पूरे जिले में इनकी संख्या बहुतायत में है। उनका कहना है कि भले ही वे अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं, लेकिन मन से अयोध्या में ही रहेंगे। इस दिन श्रीराम की आराधना कर घर-घर में दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


----------फोटो-24,हरिकिशन सहरिया (ग्राम प्रधान सिंदवाहा)
अत्यंत खुशी का क्षण है, कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उनके स्वागत को लेकर काफी उत्साहित हूं। हर घर में पांच पांच दीपक जलाकर समूचे गांव में राममय माहौल बनाने का आह्वान किया गया है। गांव में भी उत्साह का माहौल हैं।-हरिकिशन सहरिया, ग्राम प्रधान सिंदवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------फोटोः-25
केप्सन-बारबाई सहरिया
मंगल गीत गाकर व शाम को दीपक जलाकर रामलला का स्वागत किया जाएगा। घर को फूलों से सजाकर उनकी आगवानी करेंगे। -बारबाई सहरिया

----------फोटो-26, कालीबाई सहरिया
श्रीराम हमारे आराध्य हैं, कई सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, काफी खुशी का क्षण है। उनके स्वागत को आतुर हैं।-कालीबाई सहरिया


-----------फोटो-27,रमकू
गांव में घर-घर जाकर दीप जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उस क्षण का इंतजार है, जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंगल गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगे। -रमकू सहरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed