फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deputy CM's instructions on the lookout... Pockets getting loose in getting X-ray done

Lalitpur News: ताक पर डिप्टी सीएम के निर्देश... एक्सरे कराने में ढीली हो रही जेब

Fri, 14 Apr 2023 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM's instructions on the lookout... Pockets getting loose in getting X-ray done
ललितपुर। ललितपुर के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के आगे डिप्टी सीएम के निर्देश कोई मायने नहीं रखते हैं, तो फिर मरीजों की दिक्कत समझने की बात करना ही बेमानी है। जिला अस्पताल में छह महीने से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश के बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में करीब 100 मरीज रोज बाहर निजी सेंटरों पर महंगे दाम में एक्सरे कराने को मजबूर हैं। खास बात तो यह है कि मशीन को सही कराने के लिए शासन ने 10 लाख रुपये भी दिए, लेकिन अफसर इसे खर्च भी नहीं कर पाए और बजट वापस करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो साल पहले दो करोड़ रुपये से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई थी। कुछ समय तक तो मरीजों को डिजिटल एक्सरे का लाभ मिला। इस मशीन से रोज करीब 120 एक्सरे होते थे। करीब छह महीने पहले एक्सरे मशीन खराब हो गई। इसके बाद यहां पुरानी मशीन से एक्सरे कराने शुरू कर दिए गए। वहीं तमाम मरीजों को निजी एक्सरे सेंटर पर 400-500 रुपये खर्च करके एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच आठ अप्रैल को जनपद दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन को दो दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन डिप्टी सीएम को गए छह दिन हो गए हैं। यहां अब तक मशीन ठीक होना तो दूर उसके कक्ष का ताला तक नहीं खुला। अस्पताल प्रशासन भी इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल एक्सरे मशीन अभी सही नहीं हो पाई है। इसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। इसे जल्द ही सही करवा दिया जाएगा और मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed