फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deputy cm reach lalitpur

उपमुख्यमंत्री होने के नाते पहले एक कार्यकर्ता के फीड बैक को ज्यादा महत्व देना है: केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 29 Oct 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
deputy cm reach lalitpur
उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देते भाजपा पदाधिकारी -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री होने से पहलेे एक कार्यकर्ता हैं, इस नाते वह कार्यकर्ताओं के फीडबैक को ज्यादा महत्व देते हैं। यह बात उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनसे ललितपुर के विकास संबंधी मांगों को रखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री होने के पहले एक कार्यकर्ता हैं और इस नाते में कार्यकर्ताओं के फीडबैक को ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आमजन की पार्टी व कार्यकर्ताओं से अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं और उन्हें हर हाल में उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन बंशीधर श्रीवास जिला महामंत्री ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला प्रभारी अनिल यादव, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय कुमार सिंह, जिला महामंत्री गण बब्बू राजा बुंदेला, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, पूर्व अध्यक्ष गण रमेश कुमार सिंह एड, हरीराम निरंजन, प्रदीप चौबे, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, आशीष रावत, हरी सिंह बुंदेला, किरण सेन, बसंती लारिया, धर्मेन्द्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री गण निखिल रामकुमार तिवारी, गौरव चौधरी, शशिशेखर पांडेय, आर के विश्वकर्मा, रजनी अहिरवार, रत्तीराम निरंजन, भूप्रताप सिंह बुंदेला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव गौतम, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष हरी ओम निरंजन, आत्माराम उपाध्याय, अतुल अग्रवाल, मनीष दीक्षित, ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, अवतार सिंह लोधी, डा दीपक चौवे, राजेश लिटौरिया, संदीप सिंह बुंदेला, मोर्चा अध्यक्ष गण दिग्विजय सिंह मोटी भैया, सुरेश टोंटे, नीतेश संज्ञा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed