फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deputy cm ke jane ke bad logo ne li rahat ki sans

डिप्टी सीएम के जनपद से जाने के बाद जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
deputy cm ke jane ke bad logo ne li rahat ki sans
ललितपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा खत्म हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। डिप्टी सीएम के रात्रि विश्राम को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। प्रशासनिक अफसरों में कार्रवाई का भी डर था। लेकिन डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन से रविवार सुबह हमीरपुर के लिए रवाना हुआ तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जब तक जनपद में रहे, अफसरों की सांसे अटकी रहीं। इसका कारण था डिप्टी सीएम के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई विभागों और उनके अधिकारियों की शिकायतें डिप्टी सीएम से की थी। समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम के तेवर भी कड़े थे। पत्रकार वार्ता के बाद उनका काफिला सीधा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के हाईवे स्थित निवास पर पहुंचा। यहां पर डिप्टी सीएम ने सदर विधायक के परिजनों के साथ भेंट की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद सदर विधायक के साथ कुछ मुद्दों और जनपद के विकास को लेकर बातचीत हुई। करीब आधा घंटा का समय यहां पर गुजारने के बाद वह सीधे श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के निवास पर पहुंचे। राज्यमंत्री के परिजनों ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया। रात्रि विश्राम के लिए वह पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में पहुंचे। डिप्टी सीएम के रात्रि विश्राम जनपद में ही करने को लेकर यहां की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रही। रविवार की सुबह डिप्टी सीएम पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे वह हेलीकॉप्टर से हमीरपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बेरोजगारों को नहीं बंधा सके रोजगार की उम्मीद
जनपद दौरे पर आने से पूर्व यहां के बेरोजगारों को उम्मीद थी कि डिप्टी सीएम जनपद में किसी बड़े कारखाने या अन्य रोजगारपरक साधन देंगे। लेकिन जनपद के लोगों की उम्मीद को झटका लगा। क्योंकि डिप्टी सीएम ने जनपद के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली किसी भी नई परियोजना की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं गए देवगढ़, धरीं रह गईं तैयारियां
डिप्टी सीएम के जनपद दौरे के कार्यक्रम में देवगढ़ जाना भी शामिल था। यहां पर उन्हें शनिवार की शाम को पहुंचना था और यहां पर मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम था। लेकिन कार्यक्रमों में अधिक समय हो जाने के कारण रात्रि हो गई थी। डिप्टी सीएम के रविवार सुबह देवगढ़ जाने की संभावना थी। डिप्टी सीएम के देवगढ़ गाड़ियों से जाने की संभावना पर प्रशासन ने तैयारियां कर ली थी। गड्ढा युक्त सिद्घन रोड़ पर आनन-फानन में मौरंग डालकर उसके गड्ढे भरने का काम सहित देवगढ़ मंदिर में तैयारियां की गई थी। लेकिन रविवार सुबह डिप्टी सीएम ने देवगढ़ जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। डिप्टी सीएम के देवगढ़ न जाने से जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed