फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deputy Chief Minister gave a message of reconciliation with the workers from the night rest

नगर निकाय चुनाव से पहले डिप्टी सीएम का जनपद में रुकना माना जा रहा अहम

Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister gave a message of reconciliation with the workers from the night rest
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव से पहले जनपद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक रात रुकना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा। उप मुख्यमंत्री ने रात में सदर विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के आवास पर उनसे मुलाकात कर जहां उनका मनोबल बढ़ा, वहीं यह भी संदेश दे दिया कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। पार्टी की बैठक में भाग लेकर सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य बनाते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने के बाद भी जनपद का कार्यकर्ता हताश नजर आ रहा था कारण साफ रहा कि कई मामलों में संगठन के पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक को अफसरों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। इसको लेकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इसके बाद भी सुधार नजर नहीं आया। आगामी नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कहीं भारी न पड़ जाए इसको लेकर पार्टी हाई कमान तक चिंतित नजर आ रहा था। शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए यहां तक कह दिया था कि वह अपने को उप मुख्यमंत्री मानकर काम करें। जानकारी के अनुसार पहली बार किसी उप मुख्यमंत्री ने जनपद में रात्रि विश्राम किया है। इस दौरान वह राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के आवास पर जाकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना जताया। वहीं, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के आवास पर जाकर जनपद के विकास व अन्य बिंदुओं पर चर्चा भी की। सूत्रों के मुताबिक सदर विधायक ने किसानों की परेशानी व कुछ अफसरों की मनमानी की शिकायत भी उप मुख्यमंत्री से की। करीब एक घंटे रुकने के बाद वह निरीक्षण भवन चले गए, लेकिन इशारों में ही यह संदेश भी देने से नहीं चूके कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। फिलहाल उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन

गोशाला को देख गदगद नजर आए उप मुख्यमंत्री
ललितपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमझरा घाटी के निकट स्थित वृहद गोवंश आश्रय स्थल (गोशाला) को देखा तो वह गदगद हो गए। उन्होंने अध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरेंद्र शाह से आश्रय स्थल के संबंध में जानकारी लेते हुए गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed