{"_id":"68e8184909ef154ee2077ba0","slug":"deployment-of-staff-is-a-hurdle-in-the-operation-of-the-roadways-depot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-144117-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोडवेज डिपो के संचालन में स्टाफ की तैनाती का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोडवेज डिपो के संचालन में स्टाफ की तैनाती का रोड़ा
विज्ञापन
चेकिंग स्टॉफ व लिपिक समेत अन्य कर्मचारियों की भी नहीं हो सकी नियुक्ति, पानी की भी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में रोडवेज डिपो के संचालन को लेकर भले ही तमाम तैयारियों हो रहीं हों। लेकिन, डिपो संचालन की राह में पानी की स्वीकृति व स्टाफ की तैनाती के साथ ही सचल दल के वाहन रोड़ा बने हुए हैं। मुख्यालय से स्वीकृति न मिलने से अब तक यह कमी पूरी नहीं हो सकी है।
जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रोडवेज डिपो संचालन की तैयारियां चल रहीं है। अब तक विभाग को डिपो का भवन हस्तांतरित हो चुका है। साथ ही डिपो में सुरक्षा कर्मी भी लगा दिए गए हैं। यही नहीं जनपद मुख्यालय से 17 ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बस संचालन के लिए परमिट जारी हो गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन निगम कार्यालय झांसी में बसें भी उपलब्ध हो गई हैं। इन बसों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, डिपो संचालन में प्रमुख समस्या पानी की बनी हुई है।
विभागीय अधिकारियों ने डिपो के किनारे स्थित एक किसान से पानी लेने का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। चार माह से अधिक समय बाद भी मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिल सकी है। यही नहीं यहां चेकिंग स्टॉफ व लिपिक समेत अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। साथ ही चेकिंग के लिए वाहन नहीं मिल सके हैं। ऐसे में बसों के पंजीयन के बाद भी संचालन की राह आसान नहीं दिख रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलने पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
रोडवेज डिपो में बसों की सफाई व अन्य उपयोग के लिए पानी की आवश्यकता है। पास से ही पानी लेने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसकी स्वीकृति का इंतजार है। साथ ही अन्य कर्मचारी और चेकिंग वाहनों की कमी है। इनके मिलने पर संचालन शुरू किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी