फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deployment of 832 BLOs for voter list revision

Lalitpur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 832 बीएलओ की तैनाती

Thu, 14 Aug 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deployment of 832 BLOs for voter list revision
ललितपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्य 19 अगस्त से प्रारंभ होगा, इसके लिए 832 बीएलओ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना और सर्वेक्षण करेंगे। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों के नाम इस सूची में शामिल किए जाएंगे। इस अवधि में मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदनों की जांच होगी। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच दिसंबर को, 12 दिसंबर तक सूची का निरीक्षण, 19 दिसंबर तक दावे व आपत्ति का निस्तारण, 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए विकास खंड मड़ावरा में 119 बीएलओ, विकास खंड तालबेहट में 135, महरौनी में 112, बार में 122, बिरधा में 165 व जखौरा में 179 बीएलओ की तैनाती गई है।
-------------------------
विज्ञापन

इन सीटों पर होना है चुनाव
ग्राम प्रधान - 415
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 523
जिला पंचायत सदस्य- 21
ग्राम पंचायत सदस्य- 5175
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण 19 अगस्त से प्रारंभ किया जाएगा। सभी छह विकासखंड में 832 बीएलओ की तैनाती की गई है।
अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed