फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Department gets 11 doctors, facilities will increase in hospitals

Lalitpur News: विभाग को मिले 11 चिकित्सक, अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 05 Nov 2024 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Department gets 11 doctors, facilities will increase in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग को 11 नए चिकित्सक मिले हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज स्थित एनसीडी सेल, सीएचसी तालबेहट व महरौनी एनआरसी में तैनात किया जाएगा। अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। इससे कुपोषित बच्चों को भी मेडिकल कॉलेज नहीं आना होगा। हालांकि, छह पद अब भी रिक्त हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विज्ञप्ति निकालकर भर्ती की जाएगी।
ज्यादातर सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। इससे मरीजों को मेडिकल काॅलेज रेफर किया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए एनएचएम के जरिये भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। कुल 17 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 22 ने आवेदन किया था, लेकिन साक्षात्कार में 17 ही उपस्थित हुए। परिणाम जारी होने के बाद 11 चिकित्सक मिल पाए। मेडिकल कॉलेज स्थित एनसीडी सेल में दो फिजिशियन, ट्रामा सेंटर में दो, अरबन अस्पताल में दो, सीएचसी महरौनी व तालबेहट एनआरसी में एक-एक चिकित्सक और ई संजीवनी में दो चिकित्सक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


---
इन पदों के लिए नहीं मिले चिकित्सक
मातृ स्वास्थ्य - एक
रक्तकोष - एक
सीएचसी एनसीडी - चार
---
एनएचएम के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई थी। 17 पदों के मुकाबले 11 पर चिकित्सक मिल गए है। छह पद रिक्त हैं, जिसके लिए पुन: विज्ञप्ति निकालकर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed