फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dengue larvae found in collectorate

आबकारी कार्यालय में मिला डेंगू का लार्वा

Mon, 29 Jul 2019 07:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in collectorate
आबकारी कार्यालय में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों में जांच टीम ने मच्छरों के लार्वा की जांच की। इस दौरान विभिन्न विभागों में डेंगू मच्छरों का लार्वा पाया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सफाई करने के निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2 के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों में टीम द्वारा जल के जमाव एवं उनमें मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, मलेरिया निरीक्षक हरिश्चंद्र नामदेव एवं आईएफडब्ल्यू लोकनाथ की टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय समेत कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इसमें डीएम कक्ष, एडीएम कक्ष, संयुक्त कार्यालय, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, ईआरआर अनुभाग, न्यायिक सहायक कक्ष, नजारत, जेआरसी अनुभाग, आबकारी, खाद्य सुरक्षा और मनोरंजन कक्ष सहित अन्य कार्यालयों में रखे कूलरों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। जांच के दौरान आबकारी कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, खाद्य सुरक्षा कार्यालय, नजारत, न्यायिक सहायक कक्ष और कलेक्ट्रेट रखे में अग्निशमन संसाधनों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। जिलाधिकारी ने नाजिर को निर्देश दिए कि नजारत सहित अन्य कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि कहीं भी पानी का जमाव/भराव न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed