फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dengue alart, woman positive

डेंगू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 08 Sep 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
dengue alart, woman positive
ग्राम बिहारीपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण करते डीएमओ केएस सिंह - फोटो : LALITPUR
तालबेहट/ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला आग से झुलसने के चलते मेडिकल कॉलेज में डेढ़ माह से उपचार करा रही थी। यहां पर जांच के दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा में हडकंप मच गया है। विभाग ने गांव में छिड़काव किया।
विज्ञापन

ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम उगरपुर के मजरा बिहारीपुरा निवासी एक 19 वर्षीय महिला ने लगभग डेढ़ माह पहले अज्ञात कारणों के चलते आग लगा ली थी, तब से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहकर उपचार करा रहीं थी। जहां पर बुखार के लक्षण होने पर उसकी जांच की गई। एनएस-1 जांच पॉजिटिव आने के बाद एलाइजा जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि पाई गई है। महिला मरीज का झांसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम बिहारीपुरा में डेंगू की सूचना मिलने पर जिला मलेरिया अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर गांव के जलभराव के क्षेत्रों में स्प्रे कराया। जिसमें 98 घरों के 292 कमरों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार, सीएचओ अखिलेश कुमार, स्वास्थ्य नायक अशोक कुमार, गणेश प्रसाद, बाघराज, प्रकाश, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर की गई लोगों की जांच
जिले में ग्राम बिहारीपुरा में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम के साथ पहुंच कर स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें लोगों की मलेरिया की जांच की गई। सभी लोग जांच में निगेटिव पाए गए हैं। खुजली व हाथ-पैर में दर्द के लगभग 50 मरीज मिले, जिन्हें उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। पांच लोगों को हल्का बुखार था। जिन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाई है।

----
डेंगू पॉजिटिव महिला मरीज लगभग डेढ़ माह से झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहकर उपचार करा रही थी। जहां पर जांच में डेंगू पॉजिटिव आया है। जिस पर गांव में लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर दिया है। गांव के लोगों की जांच की गई। जिसमें सभी निगेटिव आए हैं।
- केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

ग्राम बिहारीपुरा में छिड़काव करती मलेरिया टीम

ग्राम बिहारीपुरा में छिड़काव करती मलेरिया टीम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed