फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dengue alart, lady positive

शहर में मिला डेंगू का एक मरीज, संख्या पहुंची 13

Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
dengue alart, lady positive
ाशीराम कॉलोनी में पायरेथ्रम का छिड़काव करती टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को 45 वर्षीय महिला की जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर अब मरीजों की संख्या 13 हो गई है, इनमें एक की मौत हो जाने के बाद 12 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक 45 वर्षीय महिला बीते दिनों बुखार से ग्रसित थी। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। 16 सितंबर को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में 18 सितंबर को एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसकी 19 सितंबर को आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर मलेरिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीज के घर के आसपास के ब्लॉकों में पायरेथ्रम का छिड़काव किया। जिसके बाद आसपास में हैंडपंप नालियों व जलभराव के क्षेत्र में लार्वी साइड दवा का छिड़काव किया। टीम द्वारा बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

13 दिन में मिले डेंगू के 13 मरीज
जिले में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि यहां पर पहला मरीज छह सितंबर को मिला था, जिसके बाद मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। अबतक 13 दिन में 13 व्यक्तियों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज की तो मौत तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना पर पायरेथ्रम व लार्वी साइड का छिड़काव किया गया है। मरीज झांसी में भर्ती है, जहां पर उपचार चल रहा है। - केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

कृषि विभाग में कूलर की जांच करते डीएमओ

कृषि विभाग में कूलर की जांच करते डीएमओ- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed