{"_id":"67b3879569f4ddea040fadbb","slug":"demonstration-of-farmers-to-open-tikamgarh-canal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-129837-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टीकमगढ़ नहर खुलवाने के लिए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टीकमगढ़ नहर खुलवाने के लिए किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ नहर खुलवाने के लिए महरौनी तहसील के अलावा अब मध्यप्रदेश के किसान भी मांग करने लगे हैं। सोमवार को टीकमगढ़ के किसानों ने मध्यप्रदेश की सीमा खिरिया नाका पर महरौनी-टीकमगढ़ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ नहर से मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम घाट खिरिया, धनवाहा, खिरिया नाका के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। नहर न खोले जाने से इन गांवों के किसान सोमवार दोपहर में मध्यप्रदेश की सीमा में स्थित खिरिया नाका पर महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। दो घंटे के जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों ने ऊपर बात करने का आश्वासन दिया तो किसानों ने जाम खोला। जामनी बांध के टीकमगढ़ रजवाहा से महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुम्हेड़ी, असोरा, बमहौरी, अगौरा, जखौरा, पाली के किसान खेतों में बोई गई फसलों की सिंचाई करते हैं। विगत वर्ष प्रकृति के प्रतिकूल प्रभाव से किसानों द्वारा बोई गई दलहनी फसलों में भारी नुकसान हुआ था, जिसके चलते इस वर्ष किसानों ने गेहूं बोया है।
गेहूं की फसलों में बाली निकल चुकी है और सिंचाई की आवश्यकता है। किसानों ने बताया कि अगर इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं की गई तो दाना पतला पड़ जाएगा और पैदावार घट जाएगी, इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और लागत भी नहीं निकलेगी। े