फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration at Ghantaghar for arrest of remaining accused in mother-daughter murder case

Lalitpur News: मां-बेटी की हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घंटाघर पर प्रदर्शन

Sun, 14 Jan 2024 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Ghantaghar for arrest of remaining accused in mother-daughter murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार को घंटाघर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहर कोतवाल शशिभूषण ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
सात जनवरी की रात को मोहल्ला चांदमारी में नीरज कुशवाहा ने क्रिकेट बैट से हमला कर अपनी पत्नी मनीषा कुशवाहा व एक वर्षीय मासूम पुत्री निपेक्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति, सास शीला व प्रेमिका शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार सुबह घंटाघर के पास आधा सैकड़ा से अधिक लोग हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। तख्ती पर मां-बेटी के हत्यारे को फांसी दो... स्लोगन लिखा था। प्रदर्शनकारी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के नारे लगा रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शन के दौरान कैलाश कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, मुकेश रजक, देवकी नंदन कुशवाहा, दयाराम, सोनू, सभासद धर्मवीर कुशवाहा, वीरेंद्र दाऊ, रवि मिश्रा, शंंकर, अमर, सुनील, महेश राजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
इन पर दर्ज है मुकदमा
मां-बेटी की हत्या के मामले में पति नीरज कुशवाहा, सास शीला देवी, जेठ सोबरन, जेठानी सविता, शिवानी, बालकिशन, शिवम निवासी सिविल लाइन के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या, षड्यंत्र रचने सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फैक्ट फाइल
- क्रिकेट बैट से की थी निर्मम हत्या
- हत्यारोपी ने लूटपाट के दौरान हत्या होने की बात बताकर पुलिस को किया था गुमराह
- स्वयं का सिर दीवार में मारकर कर लिया था चोटिल, अस्पताल में स्वयं लगवा ली थी ऑक्सीजन
- पत्नी-पुत्री की हत्या करने के बाद तीन घंटे बैठा रहा था शव के पास
- दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने आठ घंटे में कर दिया था खुलासा
---------
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चलाया जाएगा केस
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि उक्त मुकदमे को ऑपरेशन कन्विक्शन की सूची में शामिल किया गया है। विवेचक को जल्द आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हत्यारोपी को अधिकतम सजा दिलाने के लिए न्यायालय में ठोस पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed