{"_id":"6937234f176c4bedac0db888","slug":"demanded-wages-and-bike-made-friendship-ate-food-at-a-dhaba-disappeared-with-the-bike-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-147574-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मजदूरी का रुपया और बाइक दिलाने की मांगदोस्ती की, ढाबे पर खाना खाया, बाइक लेकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मजदूरी का रुपया और बाइक दिलाने की मांगदोस्ती की, ढाबे पर खाना खाया, बाइक लेकर लापता
विज्ञापन
ललितपुर। बाजार में मिले युवक ने पहले दोस्ती की और होटल पर खाना खिलाने ले गया। यहां सेल्फी खींची और बहाने से बाइक की चाबी ली और बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी हरीसेवक ने बताया कि उसका पुत्र गोलू सेन 31 अक्तूबर की शाम बाइक से बाजार आया था। नझाई बाजार में एक लड़का मिला। उससे दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर विश्वास जताया और इलाइट चौराहे के पास स्थित एक ढाबा पर खाना खाने गया। ढाबा के बाहर बाइक खड़ी की और खाना खाने लगे।
दोनों ने एक साथ सेल्फी भी खींची। लड़के ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। खाना खाने के बाद दोनों ढाबा से बाहर आए। यहां लड़के ने उसके पुत्र से बाइक की चाबी मांगी और बाइक लेकर चला गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। लोगों को सेल्फी वाली फोटो भी दिखाई लेकिन किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सेल्फी के आधार पर उक्त लड़के की तलाश की जा रही है। संवाद