{"_id":"69f3c3e7a9aa802d160a5ff3","slug":"demand-to-remove-discrepancies-in-census-duty-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155629-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों को दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों को दूर करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) तालबेहट के ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट समर सिंह को दिया।
ज्ञापन में बताया कि भारत की जनगणना 2027 में लगे हुए शिक्षकों की ड्यूटी में विसंगतियां व्याप्त हैं। सुपरवाइजर एवं प्रगणक के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें विभिन्न विसंगतियां है। मांग की कि शिक्षक जिस ग्राम में वह पदस्थ हैं उसी ग्राम पंचायत में ही लगाई जाए, जिससे जनगणना का कार्य आसानी से हो सके। बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को विद्यालय संचालन सुचारू रखने के लिए जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। ज्ञापन में मांग कि जिले में भी प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। जिससे कि विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से होता रहे और विद्यालय का कार्य प्रभावित न हो। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन, ब्लॉक मंत्री संजय बिजरौनिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अपूर्व जैन, भुवनेंद्र कुमार सेन, एआरपी अमित खरे, शैलेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।