{"_id":"6843375e448c8d6c540cf644","slug":"demand-to-make-the-inspector-in-charge-a-co-accused-in-the-case-of-suicide-of-a-girl-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-136658-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवती की आत्महत्या मामले में प्रभारी निरीक्षक को सहअपराधी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवती की आत्महत्या मामले में प्रभारी निरीक्षक को सहअपराधी बनाने की मांग
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में शोहदों से परेशान युवती के सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी ने थाना नाराहट प्रभारी को भी सहअपराधी बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमन संतोष ने बताया कि थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में विगत दिनों एक युवती से उसी गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा उस पर अनैतिक दवाब बना रहे हैं, जिसके विरोध में पीड़िता और उसके पिता द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को थाने गए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाते हुए बताया कि निलंबित थानाध्यक्ष किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने एक राय हो कर पीड़ित महिला, पुरुषों की सरेआम पिटाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद भी मनचलों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। बसपा ने कहा कि क्योंकि अपराधियों के साथ थाना अध्यक्ष भी कानून की नजर में उतने ही दोषी हैं।
घटना के संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अमन संतोष, जिला संयोजक राकेश कुशवाह व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह बेसरा ने गांव में मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से प्रार्थना पत्र व समस्त साक्ष्य लिए। बसपा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नामजद अपराधियों के साथ तत्कालीन थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार को सह अपराधी की श्रेणी में रखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए, अन्यथा की स्थिति में पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।