{"_id":"5f5a80e28ebc3e3a6c4ef150","slug":"demand-termination-of-state-minister-lalitpur-news-jhs175970255","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और वायरल वीडियों प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और वायरल वीडियों प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की
विज्ञापन
सुसाइट करने वाले राजकुमार के परिजनों से मिलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। चार दिन पूर्व सीएमओ के चालक द्वारा आत्महत्या करने से पूर्व बनाया गया वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह (विधायक-कुशीनगर तुम्बई) ने मृतक राजकुमार के घर जाकर उसके परिजनों को सात्वनां दी और पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि सीएमओ के चालक द्वारा आत्महत्या करने से पूर्व बनाया गया वीडियो वायरल हुआ है, उसमें राज्यमंत्री समेत जितने भी नाम लिए गए हैं, उसकी सीबीआई जांच कराई जाने और राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और वह यह न्याय की लड़ाई ललितपुर से लेकर लखनऊ तक लड़ेंगे और जहां जरूरत होगी आंदोलन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मृतक ने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि उसे एक मामले में झूठा फंसाया गया है और वह उस व्यक्ति का नाम भी ले रहा है। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने परिवार को भी भरोसा दिलाया कि वह उनकी लड़ाई में पूरी तरह से साथ हैं और जो भी दोषी हैं, चाहे मंत्री हों या कोई और उसे जेल जाना होगा। उनके साथ में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य एवं स्थानीय जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
मोटरसाइकिल से पहुंचे पीड़ित के घर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बृहस्पतिवार को सीएमओ के चालक की मौत के प्रकरण में उसके परिजनों से मिलने उनके घर मोटरसाइकिल से पहुंचे। चूंकि गली होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ियां स्टेशन के पास एक होटल पर रखवा दीं और वहां से वह दोनों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे, हालांकि उनके साथ हर समय पुलिस भी मौजूद रही।