फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand proper action against goons

सही धाराओं में मुकदमा दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी को किया प्रदर्शन

Thu, 14 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
demand proper action against goons
कार्रवाई की मांग को घंटाघर पर प्रदर्शन करता पीड़ित एवं परिवार के लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में बीते दस दिन पहले मारपीट के मामले में सही धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पीड़ित परिवार ने बुधवार की शाम को घंटाघर के मैदान में हंगामा काटा। कोतवाली पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी घनश्याम कुशवाहा अपने परिवार सहित बुधवार की शाम को घंटाघर के मैदान में पहुंचे और दस दिन पूर्व मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने के मामले में खूब हंगामा किया। वह कभी कोतवाली पुलिस पर चिल्लाने लगते और कभी पति-पत्नी रोते हुए मारपीट की दास्तान सुना रहे थे। यह देख घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई नहीं होने तक वहीं बैठे रहने पर अड़ा रहे। आखिरकार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उसे मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह माने।
विज्ञापन

वहीं, जब पुलिस उन्हें समझाने के लिए सदर चौकी ले गई तो पीड़ित ने वहां भी हंगामा किया। घनश्याम पुत्र चंपालाल कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते तीन जनवरी को उसका पुत्र राम सिंह उर्फ रमलू कुशवाहा (25) बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी गोशाला के पीछे तालाबपुरा निवासी देवेंद्र कुशवाहा और गोलू कुशवाहा उससे पैसों की मांग करने लगे, मना करने पर लोगों ने उसके पुत्र के साथ बल्लों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट कर दी। जिससे उसके पुत्र का पैर टूट गया था और कमर में फ्रैक्चर था। मारपीट के दौरान लड़के की जेब में रखे आठ हजार रुपये नकदी का पता नहीं चला। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों देवेंद्र व गोलू कुशवाहा के खिलाफ धारा 323, 504, 506 एवं 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पीड़ित परिवार सही धाराओं में मामला दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पूर्व में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। अब एक्सरे रिपोर्ट में फ्रैक्चर आने के बाद अब धारा 325 बढ़ाई गई है। आरोपियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed