फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Delighted with Gurbani Kirtan

Lalitpur News: गुरबाणी कीर्तन से किया निहाल

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Delighted with Gurbani Kirtan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में गुरु तेगबहादुर का जन्म दिवस श्रद्धा से मनाया गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवीर सिंह ने सुबह साहबजी का पाठ किया। गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। सभी के भले की अरदास की गई व प्रसाद का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर का जन्म 18 अप्रैल, 1621 को अमृतसर में हुआ था। उनके पिता छठे सिख गुरु हरगोबिंद साहिब थे। गुरुजी कवि, चिंतक, साहसी योद्धा, आध्यात्मिक विद्वान, मानवता के रक्षक, साहस, करुणा और न्याय के मूल्यों का प्रतीक माने जाते हैं। वह सिखों के नौवें गुरु थे। गुरु तेग बहादुर ने अपने आदर्श, धर्म की रक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। आज भी दिल्ली में उनकी याद में गुरुद्वारा साहिब शीशगंज स्थापित है।
विज्ञापन

महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि 20 अप्रैल को गुरु अर्जन देवजी का प्रकाश पर्व भी गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा से मनाया जाएगा। 30 मई को श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व भी आ रहा है। इसके उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में 20 अप्रैल से 30 मई तक लगातार 40 दिन सुबह 6:30 बजे से स्त्री साध संगत द्वारा श्री सुखमणि साहिब के पाठ होंगे। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, परसन सिंह परमार, चरणजीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरबीर सिंह, जगदीश कलरा, कमलजीत सिंह छाबड़ा, जोगिंदर सिंह रीन, पलविंदर सिंह परमार, संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed