फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Defective cameras found during investigation of money transactions

Lalitpur News: रुपये की लेनदेन की जांच में खराब मिले कैमरे

Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Defective cameras found during investigation of money transactions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के नाम पर पैसे लेने की महिला आयोग की सदस्य से शिकायत के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एसएनसीयू और ऑपरेशन थिएटर के बाहर के कैमरे खराब मिले। पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए टीम गठित की जा रही है, जो प्रसव के नाम पर पैसे लेने के आरोप की सत्यता परखेगी।
अस्पताल में सुरक्षा व निगरानी के लिए लगे कैमरे खराब पाए गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने अपनी बहू के प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया। महिला आयोग की सदस्य ने इसकी जांच के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक जांच की। महिला अस्पताल परिसर में लगे सभी कैमरे सही पाए गए हैं। लेकिन, घटना स्थल का कैमरा खराब पाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कैमरे की केबल खराब हो गई है। कैमरों को सुधरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कैमरों की लाइन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रसव के नाम पर पैसे लेने की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में कैमरे खराब पाए गए हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। टीम गठित कर जांच शुरू की जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed