फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deer hunted, one arrested, 8 booked

वन्य जीव चीतल के शिकार में टिड्उा समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
deer hunted, one arrested, 8 booked
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सहना स्थित भैलोनी लोध सिंचाई नहर (माइनर) के पास अवैध रूप से चीतल और अन्य वन्य जीवों का शिकार करने के मामले में वन रक्षक की तहरीर पर थाना बार पुलिस ने गांव के ही सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग बार रेंज के वन रक्षक अशोक पुरोहित ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी को दोपहर लगभग 1.15 बजे टोड़ी ब्लॉक में हमराह कम्मोदी चौकीदार के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह नहर के किनारे आरक्षित वन की सीमा में आए तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों की आवाज सुनाई दी, जिस पर पास पहुंचे तो देखा कि ग्राम बम्हौरी सहना निवासी टिड्डा पुत्र दिल्ली अहिरवार, और ग्राम टोड़ी निवासी लल्लू, अमरभान, बलबीर, कमलेश, परशुराम, मुलायम टोड़ी बार एवं एक अज्ञात व्यक्ति टोड़ी वन ब्लॉक से एक मादा चीतल (दो वर्ष) का शिकार कर काट पीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर उन व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गए। लेकिन मौके पर टिड्डा अहिरवार को पकड़ लिया। मौके पर वन्य पशु के अवशेष चार पैर, खाल, पूंछ, एक कुल्हाड़ी, हंसिया बरामद किया गया। आरोपी टिड्डा और जब्त अवैध शिकार की सामग्री लेकर रेंज कार्यालय बार में उपस्थित हुए। थाना बार पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी टिड्डा समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed