{"_id":"5bca310abdec22174b2c240b","slug":"ded-body-found-in-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
lalitpur
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टीकमगढ़ रेलवे लाइन पर सिद्घन पुल के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी बृजेश पुत्र बलराम राय के रूप में की। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव रेलवे पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात सिद्घन पुल के पास रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि बृजेश लेंडियापुरा स्थित शराब की दुकान पर काम करता है। उसकी शादी सात साल पहले शहर स्थित नेहरू नगर मुहल्ले में हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही बृजेश की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद 2016 में इस मामले का राजीनामा करवा लिया गया। घटना के दस दिन पहले ही मृतक की पत्नी मायके चली गई। बृहस्पतिवार को बृजेश भी अपने ससुराल पहुंच गया। मृतक के भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार को ससुरालीजनों ने बृजेश के साथ मारपीट कर दी। भाई ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने बृजेश की हत्या कर उसका शव रेल पटरियों पर फेंक दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
टीकमगढ़ रेलवे लाइन पर ब्याना नाले के पास एक अज्ञात वृद्घ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर ब्याना नाले के पास खंभा नंबर 1039/19 के पास से शुक्रवार की सुबह गुजर रहे राहगीरों को एक अज्ञात वृद्घ का शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र 65 साल के लगभग है।