{"_id":"699369128c97959feb0b5778","slug":"death-of-two-cousins-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151735-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेड़ टकराई बाइक, दो मौसेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेड़ टकराई बाइक, दो मौसेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
मड़ावरा के लहरधाम तिराहा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मामा के यहां आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे दो मौसेरे भाइयों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मड़ावरा थाना क्षेत्र के लहरधाम तिराहा के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पूरी रात वो घायलावस्था में पड़े रहे। सोमवार सुबह राहगीरों ने हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा, जहां जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दोनों की पहचान थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बनयाना निवासी विवेक (16) और थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम खिरिया छतारा निवासी राघवेंद्र (18) के रूप में हुई। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विवेक के पिता ने बताया कि दोनों ग्राम धवा में अपने मामा हनुमत के यहां आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार रात वहां से मड़ावरा की ओर लौटते समय लहरधाम तिराहा के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि राघवेंद्र दो भाइयों में छोटा था। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
हादसे में एक बार फिर बिना हेलमेट बाइक चलाने की लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो मौत का कारण बनीं। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि दोनों हेलमेट पहने होते तो संभवतः उनकी जान बच सकती थी। पुलिस लगातार दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील कर रही है, इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं।