{"_id":"67b6281a13241735f2078fd4","slug":"death-of-superintending-engineer-fear-of-heart-attack-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-129945-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अधीक्षण अभियंता की मौत, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अधीक्षण अभियंता की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन
ललितपुर। सिंचाई विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता बुधवार सुबह अपने सरकारी आवास के बाथरूम में गिरकर अचेत हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
जनपद बाराबंकी के बसावनपुर हाल लखनऊ के बी-3 विमल नगर कमता इंडस्ट्रियल एरिया चिनहट निवासी उमेश चंद्र (57) सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता थे। वह ललितपुर सिंचाई कार्यमंडल में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात थे। यहां सरकारी आवास में पत्नी के साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह वह सोकर उठे और बाथरूम में गए। अचानक गिर गए। आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाथरूम में गईं तो उमेश चंद्र अचेत पड़े थे। आनन फानन उन्हेंअस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हार्ट अटैक से मौत की आशंका के चलते परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव लेकर गृह जनपद बाराबंकी चले गए। मृतक अधीक्षण अभियंता जनपद में सितंबर 2020 से तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार उमेश चंद्र जल्द मुख्य अभियंता बनने वाले थे। संवादह