फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death of a farmer who went to the field to guard the crops

फसलों की रखवाली करने खेत गए किसान की मौत

Sat, 15 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Death of a farmer who went to the field to guard the crops
जानकारी देते मृतक भगवत यादव के परिजन व ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम कपासी में खेत पर गया किसान शुक्रवार को सुबह बेेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम कपासी निवासी भगवत (45) पुत्र खुशीलाल यादव बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे घर में खाना खाने के बाद खेत पर मटर, गेहूं की फसल की रखवाली के लिए गया था। सुबह जब आसपास के लोग उसके खेत से निकले तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिस पर लोगों ने उसके घर जानकारी दी।
विज्ञापन

उसका भाई हरिश्चंद्र व ग्राम प्रधान रंजीत यादव उसके खेत पर गए और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि उसका भाई बिल्कुल ठीक था और उसकी मौत खेत पर किस वजह से हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद ही लग सकेगी। भाई खेती करता था और वह अन्य तीनों भाइयों के साथ संयुक्त रूप से पांच एकड़ जमीन पर खेती करता था। मृतक का एक बेटा और दो बेटियां हैं, जबकि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed