फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   death by hang

फांसी लगाने से युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
death by hang
hang - फोटो : hang
मां के साथ नाना-नानी के घर रह रहे किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पिता की हो चुकी है मौत, फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली के मोहल्ला नेहरु नगर में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर अपने नाना-नानी के घर रहता था।

बबीना के ग्राम नया खेड़ा हाल नेहरुनगर निवासी राजा सेन (17) पुत्र स्व. अशोक सेन ने शनिवार की शाम को घर के कमरे में छत के कुंदे पर तौलिया से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो नहीं खुला। जिस पर परिजनों ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों के अनुसार फांसी लगाने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। मृतक के रिश्तेदार ओमकार ने बताया कि मृतक के पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ नाना- नानी के घर ही रहने लगा था। नाना नानी की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, जिसके चलते राजा सेन दो तीन वर्ष पहले से मजदूरी भी करने लगा था। उसकी दो बहने हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन साथ में रहती है। फिलहाल किशोर के फांसी लगाने का कारण अज्ञात बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed