फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deamnd staff for nahrunager power house

नेहरूनगर बिजली घर के लिए मांगा स्टाफ, जल्द होगा संचालन शुरू

Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
deamnd staff for nahrunager power house
नेहरूनगर स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीने - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरूनगर के साथ राजघाट और देवगढ़ फीडर की खराब बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में बनाया जा रहा 33 केवी क्षमता का बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। सेकेंडरी वर्क्स के द्वारा मीटर विभाग के अधिकारियों की देखरेख में यहां स्थापित किया गया पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी नो लोड पर चार्ज कर दिया गया है। वहीं, अब सेकेंडरी वर्क्स के अधिकारियों द्वारा वितरण निगम के अधिकारियों से स्टाफ की मांग की है। स्टाफ मिलते ही सब स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के द्वारा सात वर्ष पहले जिलेवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जनपद में सात बिजली सब स्टेशनों को मंजूरी मिली थी। इनमें छह विद्युत सब स्टेशन तो बनने के बाद संचालन भी काफी पहले शुरू हो चुका है, लेकिन नेहरूनगर में बनाया जा रहा सब स्टेशन बनने पूरे सात वर्ष लग गए। अब इस महीने यह सब स्टेशन बनाकर पूरी तरह तैैयार हो चुका है और बीते एक सप्ताह पूर्व यहां स्थापित पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को भी नो-लोड पर चार्ज भी कर दिया गया है। हालांकि, अभी स्टाफ नहीं होने के कारण इससे निकले फीडरों से बिजली आपूर्ति का संचालन शुरू नहीं किया गया है। सेकेंडरी वर्क्स के अधिकारियों द्वारा विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों से अब स्टाफ (एसएसओ, लाइनमैन) की मांग के लिए पत्राचार किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्टाफ मिलने के बाद सब स्टेशन से निकले फीडरों का संचालन शुरू हो सकेगा। इस सब स्टेशन से तीन फीडर नेहरूनगर, राजघाट और देवगढ़ फीडर के आठ गांव लिए गए हैं। यहां से नए फीडरों के संचालन के बाद गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन का लोड कम हो जाएगा और आए दिन होने वाली ओवरलोड की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। वहीं, नेहरूनगर व राजघाट फीडरों पर आए दिन होने वाले फाल्ट व बार-बार की ट्रिपिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलने के साथ ही बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

------
नेहरूनगर में बनाए गए 33 केवी क्षमता का बिजली घर बनकर पूरी तरह तैयार है। इसे नो-लोड पर चार्ज भी किया जा चुका है। वितरण निगम के अधिकारियों को स्टाफ के लिए पत्राचार किया गया है। उम्मीद है जल्द ही स्टाफ मिलने के बाद यहां से निकले फीडरों को बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद कुमार गौतम, उपखंड अधिकारी, सेकेंडरी वर्क्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed