फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body thrown in well after killing teenager in Lalitpur

ललितपुर: हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा में आए किशोर की हत्याकर शव कुएं में फेंका, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Sun, 17 Apr 2022 04:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर 
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर  Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव निवासी सूरज (17) पुत्र खुशीराम का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित सूखे कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Dead body thrown in well after killing teenager in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ललितपुर में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल होने आए कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव के रहने वाले किशोर का शव गांव के बाहर एक सूखे कुएं में मिला है। बेटे की मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिरगन गांव निवासी सूरज (17) पुत्र खुशीराम का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित सूखे कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर घर वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सूरज की मौत को लेकर उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दोस्त के साथ हुए विवाद को इसकी वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed