फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of young man found hanging, family and villagers angry

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजन व ग्रामीण आक्रोशित

Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, family and villagers angry
- एएसपी सहित आसपास के थानों से मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
विज्ञापन

- थाना बालाबेहट अंतर्गत मुडारी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध हालात में युवक का शव बुधवार की सुबह नीम के पेड़ पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग करते हुए हुए आक्रोशित हो गए। जिस पर आसपास के थानों से पहुंची पुलिस ने मौके को संभाला। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। बाद में लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम मुडारी निवासी वीरेंद्र सिंह (18) का शव संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार की सुबह नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इस पर परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बालाबेहट पुलिस ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। गांव में आक्रोश को देखते हुए शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए आसपास के थाना से पुलिस फोर्स सहित क्षेत्राधिकारी पाली मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलने एएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतक के पिता छत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को उनके भतीजे रविंद्र, जिसकी शादी 25 जून को हुई थी वह अपनी पत्नी को लेकर पैतृक गांव आए हुए थे। यहां विपक्षी इंद्रपाल सिंह के पुत्र की भी शादी हुई थी। जब रविंद्र अपने परिवारजनों के साथ मकान के कुलदेवी की पूजा करने गया तो वहां विपक्षी इंद्रपाल के परिजन भी जानबूझकर कर पूजा करने पहुंचे थे। यहां पर दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद और झगड़ा हो गया। गांव के ही शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह उर्फ नन्ने रज्जू व इंद्रपाल ने उसके बेटे वीरेंद्र उर्फ मंजले राजा के साथ मारपीट की और मारने को दौड़ाया। आरोपियों के डर से वीरेंद्र वहां से भाग गया। परिजनों ने वीरेंद्र की काफी खोजबीन की तो उन्हें गांव के पास खेत में नीम के पेड़ पर वीरेंद्र की लाश लटकती मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed