फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of old man found on railway tracks identified

Lalitpur News: रेल पटरियों पर मिले वृद्ध के शव की हुई शिनाख्त

Fri, 13 Dec 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found on railway tracks identified

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मिले अज्ञात वृद्ध की शिनाख्त हो गई है। मृतक वृद्ध कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढवार निवासी था। घर से दवा लेने के लिए ललितपुर आया था और भांजे के यहां जाने को रेलवे स्टेशन गया था। प्लेटफार्म पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।




रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की चपेट में आने से 10 दिसंबर को एक 70 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई थी। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और शिनाख्त में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को जीआरपी थाना पुलिस के समक्ष कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढवार निवासी कुछ लोग शव की शिनाख्त करने पहुंचे। कपड़ों और फोटो को देखकर लोगों ने मृतक की शिनाख्त गनपत (70) पुत्र मसलती निवासी ग्राम बुढवार के रूप में की। घटना को लेकर मृतक के पुत्र उदय सिंह ने बताया कि उसका पिता गनपत 10 दिसंबर को दवा लेने के लिए घर से ललितपुर आया था। यहां दवा लेने के बाद गनपत अपने भांजे के यहां थाना जखौरा के ग्राम मऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed