फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a youth found in a well under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में कुएं में मिला युवक का शव

Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a well under suspicious circumstances
- पिता ने विपक्षियों पर लगाए हत्या के आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार की सुबह खेत पर बने कुएं में मिला। पिता ने विपक्षियों पर एक मुकदमे में राजीनामा न करने पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

मृतक के पिता के मुताबिक उसका पुत्र शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से गायब हो गया था। जिसकी उन्होंने खोजबीन की थी। लेकिन कोई पता नहीं चला था। शनिवार की सुबह जब वह लोग खेत पर बंधे मवेशियों को चारा रखने के लिए गए तो यहां कुएं के किनारे पुत्र की चप्पल व शर्ट रखी मिली। इसकी जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद गांववालों की मदद से कुएं के पानी में लोहे का कांटा डालकर खोजबीन की गई। कुछ देर बाद पानी के अंदर से युवक का शव बरामद हो गया। मृतक के पिता ने एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव के विपक्षियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जोकि न्यायालय में चल रहा है। विपक्षी जमानत पर रिहा होकर आए थे और घर आने के बाद उस पर और उसके परिजनों पर राजीनामा का दबाव डाला था। कहा कि राजीनामा कर लो नहीं तो वह लोग उनको जान से मार देंगे। कुछ समय बाद विपक्षी उसके पुत्र को रात को कहीं ले गए। पुत्र की खोजबीन की तो एक कुआं में पुत्र का शव मिला। पत्र में आरोप लगाए कि दबाव बनाने को विपक्षी आते थे। शंका है कि विपक्षियों ने उसके पुत्र को मारा है। पत्र में कार्रवाई की मांग की है। मृतक के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदोरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed