{"_id":"62ee610ab21da118696220f7","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-a-pond-at-bar-police-station-area-in-lalitpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पी गई जान: नशा कर तालाब में नहा रहा युवक डूबा, मौत, तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पी गई जान: नशा कर तालाब में नहा रहा युवक डूबा, मौत, तालाब में उतराता मिला शव
Sat, 06 Aug 2022 06:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 06 Aug 2022 06:09 PM IST
सार
युवक तालाब के किनारे शराब पी रहा था। खाना खाने के लिए बुलाने पर उसने नहाकर घर आने की बात कही। काफी देर बाद जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। अगले दिन सुबह युवक का शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ललितपुर में थाना बार अंतर्गत कस्बा बार में स्थित तालाब में एक युवक की शराब के नशे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कस्बा बार तला के पास निवासी धर्मेंद्र चौधरी पुत्र फुलू शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तालाब के घाट पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सूरज उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची, लेकिन उसने नहाकर आने की बात कहकर पत्नी को लौटा दिया। इसके बाद वह काफी देर तक तालाब के घाट पर नमकीन खाकर शराब पीते हुए देखा गया। बाद में वह अचानक से गायब हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को चार बजे उसका पिता भी उसे बुलाने के लिए तालाब पर गया तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद देर शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। अगले दिन सुबह धर्मेंद्र का मंझला भाई सुनील तालाब पर देखने गया तो धमेंद्र का शव तालाब में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटा हैं और वह चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी का काम करता था।