{"_id":"64f7769312786e0ad204a374","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-farm-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3231-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
परिजन नहीं बता पाए जान देने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार की सुबह खेत पर लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन जान देने का कारण नहीं बता पाए।
कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी राममिलन (28) खेत पर बने मकान में निवास करता था और यहीं रहकर फसल की रखवाली करता था। मंगलवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग अपने खेतों की ओर गए तो वहां आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर राममिलन का शव लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-बहन में छोटा था।
शादी के आठ दिन बाद ही चली गई थी पत्नी
परिजनों ने बताया कि राममिलन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व आेडिशा निवासी एक युवती के साथ हुई थी। लेकिन शादी के नौवें दिन ही राममिलन की पत्नी चली गई थी। जिसे वापस लाने के लिए राममिलन गया था। लेकिन वह लौटकर नहीं आई। इसके बाद राममिलन अपने खेत पर ही बने मकान में रहने लगा था।