{"_id":"678bfbc1842d4369db01f496","slug":"dead-body-of-a-villager-found-hanging-from-a-muffler-on-a-tree-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127888-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेड़ पर मफलर से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेड़ पर मफलर से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के पीछे बाड़े में पेड़ पर मफलर से ग्रामीण का शव लटकता हुआ मिला। परिजन ने शराब का नशा करने के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी निवासी रघुनाथ (37) पुत्र महादेव उर्फ मादे का शव शनिवार को मफलर से बने फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि रघुनाथ शुक्रवार की शाम को शराब के नशे में घर आया था। यहां पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद वह घर से चला गया था। शनिवार की सुबह गांव के लोगों को रघुनाथ स्थानीय बस स्टैंड पर दिखाई दिया था।
इसके बाद जब भाई नरेंद्र घर के पीछे स्थित एक ग्रामीण के बाड़े की ओर गया तो यहां बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में दूसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था।2