{"_id":"64860b122fe7be276f019e06","slug":"dead-body-of-80-year-old-man-found-hanging-lalitpur-news-c-11-1-113433-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदे से लटका मिला 80 साल के वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदे से लटका मिला 80 साल के वृद्ध का शव
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के नजदीक नर्सरी में लगे लोहे के एंगल पर तौलिया के फंदे पर एक 80 साल के वृद्ध का शव लटकता हुआ मिला। उसकी शिनाख्त मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के अंतर्गत ग्रामीण के रूप में हुई है। परिजनों ने कैंसर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है।
रविवार की सुबह आरपीएफ को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास नर्सरी की सुरक्षा जाली में लगे लोहे के एंगल पर एक वृद्ध का शव फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। यहां शव के पास में ही एक काला बैग भी रखा था। तलाशी में आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त रामदास (80) निवासी नारगुढ़ा टीकमगढ़ के रूप में की गई।
इसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े पुत्र रतीराम ने बताया कि उसके पिता को गले में कैंसर था। उनका इलाज भोपाल में चल रहा था। करीब पांच दिन पूर्व वह घर से भोपाल में इलाज कराने की बात कहकर निकले थे। जिसके बाद नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन झांसी, भोपाल और सागर में की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रतीराम ने कैंसर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।