फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body idantified

तीन दिन पूर्व मृत युवक की शिनाख्त हुई

Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
dead body idantified
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला करीमनगर में तीन दिन पहले बेहोशी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृत युवक की शिनाख्त ग्वालियर के महाराजपुरा निवासी अजय सिंह के रुप में हुई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा निवासी अजय सिंह (50) पुत्र राम सिंह ललितपुर अपने किसी मित्र के यहां मिलने आया था। लेकिन, मोहल्ला करीमनगर में अजय सिंह अज्ञात कारणों के चलते बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। इसके बाद मोहल्ले के सभासद ने 108 एंबुलेस की मदद से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए थे। उसकी शिनाख्त ग्वालियर के महाराजपुरा निवासी अजय सिंह के रुप में उसके पुत्र रामनिवास द्वारा की गई। उसने बताया कि उसके पिता खेती करते थे और ललितपुर में वह किसी मित्र से मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed