{"_id":"64b6ed4159c82ffae70c9405","slug":"dc-mnrega-issued-warning-letter-to-apo-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-1060-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीसी मनरेगा ने एपीओ को जारी किया चेतावनी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीसी मनरेगा ने एपीओ को जारी किया चेतावनी पत्र
Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
शासन से निर्देश के बाद भी मनरेगा जॉब कार्डधारकों के आधार फीडिंग में बरती जा रही कोताही
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन से निर्देशों के बाद भी मनरेगा के कार्यस्थल पर बिना आधार फीडिंग के जाॅब कार्डधारकों से मजदूरी कराने का क्रम जनपद में जारी है। इसको लेकर डीसी मनरेगा ने ब्लॉक स्तर पर तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर आधार फीडिंग वाले जाॅब कार्डधारकों से काम कराने के निर्देश दिए।
जनपद की 415 ग्राम पंचायतों में करीब दो लाख जाॅब कार्डधारक है। जिसमें डेढ़ लाख के करीब सक्रिय जॉब कार्डधारक हैं। मनरेगा मजदूरी में गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने सभी जॉब कार्डधारकों के आधार कार्ड फीड करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद जनपद में जॉब कार्डधारकों के आधार फीडिंग का करने का काम शुरू किया गया था।
हाल ही में शासन ने मनरेगा के जॉब कार्डधारकों की मजदूरी का भुगतान आधार फीडिंग के तहत कर दिया था। लेकिन जनपद में आधार कार्ड फीडिंग के कार्य में कोई खास प्रगति देखने को नहीं मिली। मंगलवार को आधार मनरेगा योजना की एमआईएस की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें पाया कि बिना आधार फीड के मनरेगा मजदूर ब्लॉक बार में 13, बिरधा में चार, जखौरा में 13, मड़ावरा में सात, महरौनी में 14 और तालबेहट में छह श्रमिक कार्यरत थे।
विज्ञापन
इस प्रकार से सभी छह ब्लॉक में चल रहे मनरेगा कार्य के कार्यस्थल पर कुल 57 श्रमिक बिना आधार फीडिंग वाले थे। इसको डीसी मनरेगा ने गंभीरता से लिया और सभी ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को एक चेतावनी पत्र जारी किया।
जिसमें आधार फीडिंग वाले श्रमिकों से काम करवाने और बचे हुए जॉब कार्डधारकों के आधार फीड करने के निर्देश दिए। इस बारे में डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव ने बताया कि शासन ने जॉब कार्डधारकों के आधार फीड करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जनपद में इस कार्य में कोताही बरती जा रही थी। सभी एपीओ को पत्र जारी कर आधार फीडिंग शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं।