फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Daughter dies due to snake bite, father referred to Jhansi

Lalitpur News: सांप काटने से बेटी की मौत, पिता झांसी रेफर

Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies due to snake bite, father referred to Jhansi
- कमरे में जमीन पर सोते समय रात में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर जमीन पर सो रही चार साल की बच्ची और उसके पिता को सांप ने काट लिया। इससे बालिका की मौत हो गई। जबकि, पिता की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर अस्पताल से चले गए।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गुरयाना निवासी राजकुमार और परिवार के अन्य सदस्य बृहस्पतिवार की रात को घर पर जमीन पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी बेटी करिश्मा को सांप ने काट लिया। करिश्मा रोने लगी तो पिता राजकुमार, मां नेहा और भाई क्रिश जाग गए। पिता ने करिश्मा को उठाया तो सांप ने उन्हें भी काट लिया। परिजन और गांव वाले उन्हें झाड़-फूंक कराने ले गए। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही बच्ची का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

---------
अंध विश्वास: झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
वर्तमान के आधुनिक युग में आज भी लोग सर्पदंश के मामलों में इलाज से ज्यादा झाड़-फूंक कराने को अहमियत देते हैं। इस घटना में भी ये देखने को मिला। झाड़फूंक कराने के बाद करिश्मा को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed