{"_id":"614a38e58ebc3e91ee5d4620","slug":"daughter-died-by-thunder-strike-mother-injured-lalitpur-news-jhs2048871150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां झुलसी
विज्ञापन
ded body1.jpg
- फोटो : ded body1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बानपुर/ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में खेत पर काम करते समय मां-बेटी के ऊपर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का उपचार चल रहा है। वहीं इसी गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की 18 बकरियां भी मर गईं।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी मोनिका (14) पुत्री कल्लू पाल अपनी मां गनेशी पाल (35) के साथ मंगलवार को दोपहर में अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान दोपहर में लगभग दो बजे अचानक से बारिश होने लगी और तेज आवाज से साथ मां-बेटी दोनों पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और परिजनों को बुलाकर बानपुर अस्पताल ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मोनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि गनेश को भर्ती करते हुए उपचार किया जा रहा है। मृतका तीन बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर की थी।
वहीं गांव से दूर होसंगा के जंगल में भी महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी कल्लू पाल की चार बकरियां और गांव के ही मक्खन पाल की छह बकरियां, चिमन अहिरवार की दो बकरियों और अमर सिंह की छह बकरियां भी बिजली गिरने से मर गईं। थानाध्यक्ष बानपुर अलमा अहिरवार ने बताया कि मौसम खराब होने पर मंगलवार को दोपहर में बिजली गिरने से मोनिका की मौत हो गई है और गनेशी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
------------
खेत में बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को बिजली गिरने से ग्राम करेंगा में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। दोनों को जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
करेंगा निवासी रमलू (34) पुत्र दलू सहरिया अपनी पत्नी फूलवती (30) के साथ गांव के आनंद (30) पुत्र शिव नारायण पुरोहित के खेत पर काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए तीनों पीपल के पेड़ की छाया में खड़े हो गए। उसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में तीनों आ गए। जिसमें फूलवती की मौके पर ही मौत हो गई और रमलू एवं खेत मालिक आनंद बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतका की तीन पुत्रियां और दो पुत्र बताए गए है। वहीं, कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी में खेत पर काम करते समय बिजली गिरने से सुशीला (27) पत्नी आनंद कुशवाहा भी बुरी तरह झुलस गई। उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।