{"_id":"672e69f1eb234c07f20de7d6","slug":"dap-crisis-continues-in-committee-and-market-waiting-for-rake-to-arrive-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-123658-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: समिति व बाजार में डीएपी संकट बरकरार, रैक आने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: समिति व बाजार में डीएपी संकट बरकरार, रैक आने का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में समिति ही नहीं बाजार में भी डीएपी का संकट बरकरार है। कुछ किसान एनपीके खरीद कर बोआई कर रहे हैं। किसान अब डीएपी की रैक आने का इंतजार कर रहे हैं।
रबी फसल की बोआई का सीजन तेजी से चल रहा है। किसानों ने बीज पहले ही क्रय कर लिया था। खेतों में पलेवा लगा लिया है। अब किसानों को बोआई के लिए खाद की आवश्यकता है। ऐसे में किसान समिति पर पहुंच रहे हैं, जहां पर स्टॉक खत्म हो गया है।
बीते बुधवार को 300-300 बोरी भेजी गई थीं, जिस पर प्रत्येक किसानों को दो-दो बोरी दी गईं थीं। अब दो दिन से स्टॉक शून्य हो गया है। बाजार में भी डीएपी का संकट लगभग एक सप्ताह से बना है। यहां पर महज एनपीके मिल रहा है।
विज्ञापन
1300 मीट्रिक टन खाद की रैक जल्द आ जाएगी। जल्द ही बाजार में उपलब्ध करा दी जाएगी। आज से वितरण शुरू होने की संभावना है। - राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
-- -
समिति पर खाद का स्टॉक शून्य हो गया है। रैक आने पर समितियों पर भिजवा कर किसानों को दिया जाएगा। - अरविंद मेहर, एआर कॉपरेटिव