{"_id":"68b355475e1c37a599040743","slug":"dancers-danced-in-the-school-headmaster-suspended-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141780-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालय में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालय में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
ललितपुर। विद्यालय में नृत्यांगनाओं के ठुमके लगाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर एबीएसए जखौरा को जांच सौंपी है। वायरल वीडियो ब्लाॅक जखौरा के हर्षपुर कोड़रन प्राथमिक विद्यालय का है।
सोशल मीडिया पर विद्यालय के अंदर नाच-गाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दो नृत्यांगना नाच रही हैं और लोग ढोलक, मंजीरा बजाते हुए गा रहे हैं। परिसर में काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं जोकि नाच देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व रात के समय विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का मंच विद्यालय का बरामदा और परिसर को बनाया गया था। हालांकि, कक्षाएं बंद थीं और इसमें ताले लगे हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा होने लगी कि एक तरफ विद्यालयों में बच्चों को समाज का निर्माण करने और नैतिकता की शिक्षा दी जाती है तो दूसरी ओर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
विद्यालय में नाच-गाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलापति अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा को जांच सौंपी गई है।